फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान पद के मुकाबले में 1045 मत डाले गए

विज्ञापन
मंडावली में मतदान करने जाती दिव्यांग महिला। संवाद
विज्ञापन
बिजनाैर, मंडावली/नजीबाबाद। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन के उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना 21 फरवरी को प्रातः आठ बजे ब्लॉक परिसर में होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन के पूर्व प्रधान मेहर सिंह की मृत्यु के बाद उपचुनाव में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रफीपुर मोहन में मतदान हुआ। मृतक ग्राम प्रधान मेहर सिंह के पुत्र रितिक कुमार और अश्वनी कुमार के बीच सीधे मुकाबले में मत डाले गए।
चुनाव अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता, बाडीओ दीपक तेवतिया, एडीओ पंचायत पंकज शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए मतदान में 1842 मतदाताओं में 1045 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। एडीओ पंचायत पंकज शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः आठ बजे मतगणना होगी। उधर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायत में 27 पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं। उप चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी ने भी इन पदों पर अपना नामांकन नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें