फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में मेरठ के ललित व अफजाल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में मेरठ के ललित व अफजाल रहे अव्वल
विज्ञापन


मेरठ। सोमवार को सुभारती विवि में क्रीड़ा भारती व उप्र एसोसिएशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस द्वारा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिस्टर यूपी व मिस्टर दिल्ली-यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 60 किग्रा. भार वर्ग में मेरठ के ललित व 70 किग्रा. में मेरठ के अफजाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गौतमबुद्घनगर के नरेश तेवतिया ओवर ऑल चैंपियन बने, जबकि सहारनपुर के दानिश मिस्टर मसल्स यूपी चुने गये। प्रतियोगिता में सभी भार वर्गों में दिल्ली व यूपी से कुल 128 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया
। मुख्यातिथि डा. रोहित रविंद्र ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ. संदीप त्यागी, महानगर अध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी, जगत सिंह दौसा, राजन, जयराज, श्वेता, आलोक सिसौदिया, मनीष कुमार, निर्णायक मंडल में सुनील कुमार टांक, आसिम, अफजाल, आशीष शर्मा, अजय नागर, सुनील श्रीवास्तव, गोविंद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम - 55 किग्रा. भार वर्ग में सहारनपुर के मुनीर अहमद, मेरठ के दीपक सिंह द्वितीय व जतिन तृतीय, 60 किग्रा. में मेरठ के ललित प्रथम, 65 किग्रा. में आगरा के सुनील प्रथम, बिजनौर के अब्दुल्ला द्वितीय, गाजियाबाद के मोहित तृतीय, 70 किग्रा. में मेरठ के अफजाल प्रथम, गाजियाबाद के अंकित द्वितीय, सहारनपुर के रवि तृतीय, 75 किग्रा. में बिजनौर के शरीफ अहमद प्रथम, मेरठ के प्रशांत चौधरी द्वितीय, मेरठ के पंकज सूद तृतीय, 80 किग्रा. में सहारनपुर के दानिश प्रथम, अलीगढ़ के अदनान द्वितीय, मुजफ्फरनगर के शराफत तृतीय, 85 किग्रा. में बिजनौर के आकाश शर्मा प्रथम, गाजियाबाद के सरताज द्वितीय, मेरठ के कामिल तृतीय, 85 किग्रा. से ऊपर गौतमबुद्घनगर के नरेश तेवतिया प्रथम, मेरठ के अलीम द्वितीय, गाजियाबाद के तपीसनाथ तृतीय, दिल्ली यूपी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में दिल्ली के दीपक प्रथम, उत्तर प्रदेश के नरेश द्वितीय, दिल्ली के अरुण तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें