फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से दवा लिखने पर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से दवा लिखने पर मरीजों का हंगामा
विज्ञापन

- सरधना सीएचसी की घटना,
सरधना। सीएचसी पर शनिवार को मरीजों ने दवा बाहर से लिखने को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सीएचसी में दवा उपलब्ध हैं फिर भी बाहर से दे दवा लिखी जाती है। सीएचसी प्रभारी ने मौके पर पहुचंकर किसी तरह लोगों को शांत किया।
सीएचसी पर शनिवार को कुछ मरीजों ने दवा नहीं मिलने पर हंगामा किया। मोहल्ला बेरुण सराय माजिदा सीएचसी पर टीबी की जांच कराने गई थी। इसी बीच सीएचसी से दवा नहीं दिए जाने पर माजिदा ने हंगामा कर दिया। वहीं, उधर दर्वा लेने को लाइन में खडे़ अन्य मरीजों ने भी माजिदा का समर्थन करते हुए डॉक्टर पर बाहर से दवाई लिखने का आरोप लगाया। हंगामा करने वालों में यामीन, जुबेर, सलीम, अफजाल आदि शामिल रहे। हंगामे की सूचना पर सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। हंगामे के बाद मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में है, मोहल्ला बैरुन सराय निवासी महिला के साथ कुछ मरीजों ने हंगामा किया था, दवाई दी जा रही थीं, पर जो दवाई सीएचसी पर उपलब्ध नहीं हैं वह बाजार से लिख दिये जाने को लेकर हंगामा किया गया। - राजेश कुमार, सीएचसी प्रभारी सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें