फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सक्रिय होंगे महिला-युवक मंगल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर सक्रिय होंगे महिला-युवक मंगल दल
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करता है महिला-युवक मंगल दल
पिछले बीस साल से नहीं था सक्रिय, अब ग्राम स्तर पर दल करेगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। करीब बीस वर्षों से निष्क्रय पड़े महिला-युवक मंगल दल को सक्रिय करने के लिए सरकार से फिर हरी झंडी मिल गई है। इससे फिर से ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाई जाएगी। ग्राम, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।
बीस साल से नहीं थे सक्रिय
सरकार ने महिला-युवक मंगल दल का निर्माण यह सोचकर किया था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक किया जा सके। इसके लिए सरकार सबसे अच्छा कार्य करने वाले दल को प्रोत्साहन राशि देती थी। सरकार के ध्यान नहीं देने से यह दल निष्क्रिय हो चुका था। उस दौरान मवाना तहसील में लगभग एक दर्जन से अधिक दल सक्रिय थे।
विज्ञापन

दलों को सक्रिय करने का आदेश
मंगल दल के सक्रिय नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र में लगातार जागरूकता का अभाव हो रहा है। सरकार के आदेश पर निष्क्रिय दलों का दोबारा से ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण होगा। इसके लिए दलों को खेलकूद किट वितरित की जाएगी। उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मवाना व हस्तिनापुर ब्लॉक में होगी मुश्किल
हस्तिनापुर ब्लॉक में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पवन कुमार की कई माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उस दौरान हस्तिनापुर व मवाना ब्लॉक में महिला एवं युवक मंगल दल उनकी देखरेख में चलता था। उन्हीं के पास दोनों ब्लॉक का चार्ज था। उनकी मौत के बाद यहां नियुक्ति नहीं की गई है। जहां सरकार ने दोबारा से दलों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हस्तिनापुर व मवाना ब्लॉक दलों का पंजीकरण तथा उन्हें सक्रिय करना विभाग के लिए चुनौती होगा।
सबूत देने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
महिला-युवक मंगल दल द्वारा सालभर में ग्रामीण क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर दो हजार व ब्लॉक स्तर पर पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर सर्वोच्च कार्य करने वाले दल को पांच लाख तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि उन्हें मिलेगी जो सबसे अच्छा कार्य करेगा। इसके लिए एक वर्ष तक किए गए कार्यों के फोटो या वीडियो युवा कल्याण विभाग के पास जमा कराने होंगे। प्रथम स्थान पाने पर दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। यह राशि प्रधान के खाते में भेजी जाएगी।
दल के यह हैं कार्य
प्रौढ़ शिक्षा, रक्तदान, खेलकूद कराना, महिला व पुरुष नसबंदी के लिए जागरूक करना, अंगदान के लिए प्रेरित करना, तालाबों की सफाई, गांवों को स्वच्छ रखने, बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, दीवारों पर सुंदर पेंटिंग बनाना आदि।
जिला स्तर से सूची मांग ली गई है। दल के सक्रिय होने से ग्रामीण क्षेत्र में फिर से जागरूकता आएगी। यह दल ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत जागरूकता फैलाएगा। जल्द ही निर्देश मिलते ही दलों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। -सुनीत भाटी, बीडीओ मवाना
विज्ञापन

वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान नहीं चलाए जाने से ग्रामीण जागरूक नहीं हो पा रहे थे। अब दोबारा से दल सक्रिय होने से ग्रामीणों में फिर से जागरूकता आएगी।- प्रेमपाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें