महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीला स्थित प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में शनिवार को सिद्धिदात्री के रूप में पूजा-अर्चना कराई गई।
शिगनापुर महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शनिदेव की विधि-विधान से पूजा कर धर्म लाभ अर्जित किया। पूजा प्रदीप रस्तोगी मेरठ एवं मिल्टी रस्तोगी मवाना द्वारा संपन्न कराई गई। 14 अप्रैल को नवरात्र समापन एवं रामनवमी के उपलक्ष्य विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यहां जयंती माता शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूजा का कार्य मठ पुरोहित पं. महेश चंद शास्त्री द्वारा विधिविधान से संपन्न हुआ। आज के यजमान थानाध्यक्ष हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह, विपिन संदीप, अशोक चैधरी, सीमा गुर्जर, रामपाल, कृष्णा सैनी, ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद रहे।