जानसठ। कस्बे की कालोनी गंगा विहार तथा प्रेम विहार निवासी सूरज, संजीव, अमित कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, गोपी, प्रभात, सुनील आदि ने बताया कि तीन माह पूर्व एक ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जिसके लगने के तीन चार दिन बाद ही ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। जिसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दे दी गई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिसके कारण कॉलोनी वासी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कालोनी वासियों ने डीएम को फैक्स भेजकर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। उधर, विद्युत एसडीओ भुवन राज सिंह ने बताया कि एक दो दिन में ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।