फोटो समाचार
दौराला। सिवाया गांव में ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महासभा के संगठन विस्तार और आगामी कार्यों की योजना बनाई गई। इस दौरान सिवाया गांव में सड़क की समस्या को लेकर भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी संगठन को विस्तार करने में सहयोग करें। समाज मेें ऐसे काम किए जाएं, जिससे चेतना जागृत हो। इस बीच पदाधिकारियों ने सिवाया गांव में टूटी पड़ी सड़क को भी अति शीघ्र बनवाने की मांग रखी। इस दौरान मांगेराम भराला, संजय, शौराज शर्मा, अर्जुन भारद्वाज, ममता पंडित, कुनाल शर्मा, अर्जुन शर्मा, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, सुनील, सतेंद्र, आकाश आदि मौजूद रहे।