फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक को बंधक बनाकर तौल बंद कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप, बनाया बंधक
- मवाना शुगर मिल के रामनगर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र का मामला
- तौल लिपिक ने पांच किसानों पर मारपीट और कंप्यूटर कांटा तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
परीक्षितगढ़ । मवाना शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही तौल लिपिक को बंधक बनाकर तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे केन इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया और दोबारा तौल चालू कराई। वहीं लिपिक सतीश कुमार ने पांच किसानों को नामजद करते हुए मारपीट करने और कंप्यूटर तोड़ने के आरोप में तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मवाना मार्ग पर ग्राम रामनगर प्याऊ के समीप मवाना शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र पूठी ए पर कुछ किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। हंगामे के दौरान किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाया और तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे केन इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने मामले की जानकारी लेते हुए लिपिक के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया और दोबारा से तौल चालू कराई। वहीं तौल लिपिक सतीश कुमार ने पांच किसानों को नामजद करते हुए मारपीट करने और कांटा तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लिपिक ने बताया कि किसानों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ किसान जबरन बिना पर्ची के एडवांस गन्ना डालने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर किसानों ने मारपीट की और कंप्यूटर कांटे को तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें