फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल के लिए परतापुर में मिट्टी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल के लिए परतापुर में मिट्टी की जांच शुरू
विज्ञापन

कैबिनेट की मंजूरी के बाद काम में दिख रही तेजी
फोटो
मेरठ। मेरठ से दिल्ली का सफर सुहाना बनाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने कार्य तेज कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद 82 किलोमीटर के प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। रैपिड को साल 2024 तक चलाने का लक्ष्य है।
मोहिउद्दीनपुर से परतापुर के बीच एनसीआरटीसी ने बैरिकेडिंग कर मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। 50-50 मीटर की दूरी पर गड्ढा खोदकर कार्य किया जा रहा है। हाल ही में मिट्टी की जांच के लिए टेंडर जारी किया गया था। हालांकि पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 16.5 किलोमीटर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाना है। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर सकते हैं। 30274 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ और गाजियाबाद कार्यालयों में बढ़ी हलचल
एनसीआरटीसी की तरफ से मेरठ और गाजियाबाद क्षेत्र के लिए गढ़ी-गुलधर में रैपिड रेल के फील्ड कार्यालय खोले गए हैं। इनमें चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर की तैनाती कर दी है। यहां से भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले सुलझाने में आसानी होगी। इसके लिए गुलधर कार्यालय के मेंटेनेंस के लिए टेंडर निकाला गया है। वहीं, मेरठ स्थित साकेत कार्यालय में भी अधिकारियों का जुटना शुरू हो गया है। यहां भी परतापुर और मोदीपुरम क्षेत्र में जमीन की माप की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें