दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में देवेंद्र तोमर के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग ग्रामीणों ने रखा। ग्रामीणों ने कहा अभी तक पेड़ों के कटान का कार्य अधूरा है। मार्ग में गड्ढे हैं, जो आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं। इसमें धर्मेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, रामअवतार सिंह, रोहित सिंह मौजूद रहे।