ध्वजारोहण किया, प्रभात फेरी निकाली
अंबेहटा। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं, कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झंडारोहण की श्रंखला में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन गुलशाना इनाम शाकिर, पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी राजीव यादव व जिला सहकारी बैंक शाखा पर राज सिंह माजरा, सीएस दयांनद इंटर कालेज, सरदार वल्लभभाई पटेल इटंर कालेज व मदरसा समरजहां में विधायक प्रदीप चौधरी, आर्यन इंटरनेशनल इंटर कालेज में डाक्टर महेंद्र आर्य, गांधी इंटर कालेज में अध्यक्ष केके शर्मा व प्रबंधक अन्वेश गर्ग, अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पीके मित्तल ने ध्वजारोहण किया। देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।