फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गस्त के दौरान फजी नंबर प्लेट की बाइक व तमंचे सहित दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट की बाइक व तमंचे सहित दो को दबोचा
विज्ञापन

खरखौदा। पुलिस ने शुक्रवार को दो बदमाशों को फर्जी नंबर प्लेट की बाइक और तमंचे के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात 11 बजे पुलिस फफुंडा पुलिया पर गस्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि काली रंग की अपाचे सवार दो बदमाश संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे है। पुलिस जांच के लिए जैसे ही फफूंडा पुलिया से पीपलीखेड़ा मार्ग की ओर चली तो निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज्य मार्ग के समीप दो युवक काले रंग की अपाचे बाइक पर खडे़ मिले। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश तमंचों से फायर करते हुए भाग निकले। बाद में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर करीब रात्रि में एक बजे दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पहले ने अपना नाम राशिद उर्फ पप्पू पुत्र अलिया व दूसरे ने अपना नाम इमामूद्दीन पुत्र बुंदू निवासी पीपलीखेड़ा बताया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। वहीं जब पुलिस ने बाइक के बारे में पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले सफेद रंग की अपाचे बाइक चोरी की थी। बाइक की पहचान मिटाने के लिए उस पर काला रंग करा दिया। जांच में दोनों पर थाना खरखौदा व मुंडाली से कई-कई मुकदमे मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें