फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में टूटा रेलवे फाटक, 20 मिनट तक रोकी गई दो ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला में एक ओर खड़ी रही उज्जैन एक्सप्रेस और दूसरी ओर खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सरधना मार्ग पर रेलवे फाटक को बंद करते समय एक ई-रिक्शा से टकराने के कारण फाटक टूट गया, जिसके कारण एक ट्रेन व मालगाड़ी को रोकना पड़ा। लगभग 20 मिनट बाद फिर से मार्ग को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर लगभग 1.15 बजे दौराला से सरधना की ओर एक ई रिक्शा चालक अपनी रिक्शा में संदूक लादकर जा रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक पर गेट मैंने ने रेलवे ट्रैक से दिल्ली देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस के गुजारने के लिए फाटक को बंद करना शुरू कर दिया। इस पर रिक्शा चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए गिरते बैरियर के नीचे से अपनी रिक्शा निकालने का प्रयास किया, लेकिन बैरियर ई-रिक्शा से टकरा गया और टूट गया। बैरियर टूटते ही एक्सप्रेस के चालक को ग्रीन सिगनल नहीं मिला और ट्रेन चालक ने ट्रेन को आउटर पर ही रोक दिया। इस दौरान खतौली से मेरठ की ओर जा रही एक मालगाड़ी को भी आउटर पर रोका गया। फाटक टूटने पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद वैकल्पिक बैरियर लगाकर दोनो ट्रेनों को ट्रेक से गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें