अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल हल कराने के साथ अन्य विषयों से भी सवाल पूछे। वहीं समय से स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों को हड़काते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों से गणित के प्रश्न हल करा कर देखें। वहीं बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों कहा कि उनके समय पर नहीं आने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अध्यापक व अध्यापिकाएं स्कूल से गायब मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया। प्रधानाध्यापक ने अनुपस्थित शिक्षकों के अवकाश पर होने की बात कही, रजिस्टर में गायब शिक्षकों की अनुपस्थिति भी अंकित की हुई दिखाई।