फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवंत हुईं श्री राधा-कृष्ण की लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भैसाली मैदान में इस्कॉन की तरफ से चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शनिवार को भक्तगण श्रीकृष्ण भक्ति में डूब गए। लड्डू गोपाल को भोग लगाने और पालने में झुलाने की होड़ लगी रही। वहीं, मंच पर कलाकारों ने श्री राधाकृष्ण, बाल गोपाल, कान्हा, गोपियों की वेशभूषा में नृत्य करके भगवान की लीलाओं को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ीं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। मंच पर बाल कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण की भूमिका में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी भक्तगण जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे। दूसरे मंच पर भक्तों में लड्डू गोपाल को पालने को झुलाने की होड़ लगी रही। सभी ने भगवान की परिक्रमा करके धर्म लाभ उठाया। इस दौरान इस्कॉन के वरिष्ठ प्रचारक अक्रूर प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान की बाल्यकाल की लीलाएं संपूर्ण मानव जाति को धर्म और कर्म का संदेश देती हैं। सभी को प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। आयोजन अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संयोजक अरविंद अग्रवाल, संयोजक रमेश चंद गुप्ता, महासचिव आशीष बंसल, रूपवान दास, मीडिया सचिव एडवोकेट रामकुमार शर्मा, अंकेश बंसल, नादियालीलेश्वर, द्वारकावासी प्रभु, वासुदेव दुलाल, विजयपाल सिंह, नितिन अरोड़ा, कपिलदेव आदि मौजूद रहे।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई
मेरठ। जागृति विहार स्थित अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। सभी बच्चे श्रीकृष्ण और राधारानी की वेशभूषा में आए और सुंदर झांकियां सजाईं। निदेशक आंचल कौशिक ने बच्चों को श्रीकृष्ण से संबंधित कहानियां सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- भैसाली मैदान में इस्कॉन द्वारा चल रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम
- इस्कॉन के प्रचारक ने सुनाई भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें