फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाक चेक करने को कराई कोच काउंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने कराई कोचों की गिनती
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे हर साल ऑल इंडिया रेल कोच एंड वैगन सर्वे के जरिये देशभर में चल रही ट्रेनों और मालगाड़ियों में लगे कोच व वैगन की गिनती कराता है। सर्वे से रेलवे का उद्देश्य ट्रेनों में लगने के लिए दिए गए कोच व वैगन की गिनती कराना होता है। इसके साथ ही ये भी देखना होता है रेलवे के किस जोन का कोच किस ट्रेन में चल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक ट्रेनों में लगे कोच का सर्वे कराया गया। सिटी स्टेशन पर नौचंदी, संगम, नीमच, उज्जैनी और केएम पैसेंजर समेत कुल छह ट्रेनों के कोचों का सर्वे किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सर्वे से संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी। ये सर्वे हर साल कराया जाता है ताकि कोच का स्टॉक वेरिफाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें