प्रमोेद अध्यक्ष, लाखन सिंह मंत्री बने
मेरठ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् मेरठ क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। प्रमोद शर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष और लाखन सिंह को रिकॉर्ड 12वीं बार क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। इसके अलावा अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतेंद्र कुमार को प्रांतीय मंत्री और महाराज सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। ऋषिराज यादव, जगपाल सिंह चुनाव पर्यवेक्षक रहे। प्रांतीय मंत्री सतेंद्र कुमार ने बताया कि चुने गए सभी पदाधिकारियों ने निगम व कर्मचारी हित में काम करने और कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराने की शपथ ली।