फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर अब मिलेगा रेलनीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर अब बेचना होगा रेलनीर
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे ने अपने स्टेशनों पर अब रेलनीर बेचने के लिए सख्ती करनी शुरू कर दी है। सिटी स्टेशन पर मुख्यालय से रेल नीर की पेटियां भिजवा दी गई हैं। ज्यादा लाभ के चलते रेलवे वेंडर रेल नीर की बजाय लोकल पानी की बिक्री करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ पेटियां बृहस्पतिवार को वितरित कर दी गईं, बाकी शुक्रवार को वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे अपने यात्रियों को रेल नीर नाम से सस्ती पानी की बोतलें मुहैया कराता है। लेकिन सिटी स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। तमाम आदेशों के बाद भी यहां के रेलवे वेंडर रेल नीर की बजाय लोकल पानी की बोतलों को बेचना पसंद करते रहे हैं। वेंडरों का कहना है कि रेल नीर की 12 बोतल वाली पेटी 126 रुपये में आती है, जबकि दूसरी पेटियां 80 से 90 रुपये में मिल जाती है। इसके अलावा रेलनीर की आपूर्ति समय से नहीं हो पाती है। लेकिन रेलवे ने अब इस पर सख्ती करते हुए स्टेशनों पर सिर्फ रेल नीर की बिक्री का फरमान न केवल जारी किया है बल्कि रेल नीर की खेप भी पहुंचा दी है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के वेंडरों को रेल नीर की बोतलें दे दी गई है बाकी वेंडरों को शुक्रवार का दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें