फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट फार्म में भी अब यूनिवर्सिटी तय करेगी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में इस बार से प्राइवेट परीक्षा फार्म किसी भी कॉलेज से नहीं भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय इस बार से अपने स्तर से समस्त पंजीकरण एवं परीक्षा फार्म भरवाएगा। कॉलेजों की आंतरिक व्यवस्था के आधार पर छात्र आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत नियमावली तैयार करने हेतु परीक्षा समिति द्वारा पांच सदस्यों की कमेटी बना दी गई है जोकि दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के संबंध में पुरानी नियमावली में आंशिक संशोधन करते हुए समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि पुनर्मूल्यांकन में छात्र के अंकों में 12 प्रतिशत अथवा उससे अधिक की बढ़ोतरी होती है तो छात्र द्वारा दिए जाने वाला तीन हजार रुपये शुल्क पूर्णतया वापिस कर दिया जाएगा। जो पूर्व में पांच सौ रुपये लिए जाने का निर्णय लिया गया था। कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह, प्रो. वाई विमला, प्रो. जितेंद्र ढाका रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश और प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
कैंपस में हुई विचार गोष्ठी
मेरठ। सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में मंगलवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी रहे। कार्यक्रम में अतिथि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का कार्यक्रम संयोजक राहुल विकल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें