कंकरखेड़ा। वैष्णोधाम कॉलोनी निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र राजपाल सिंह की नंगलाताशी में कंफेक्शनरी की दुकान है। शुक्रवार चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने दुकान में आग लगा दी और फरार हो गए। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो हरेंद्र को सूचना दी। इस पर वह दुकान पहुंचा और लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से टीवी, इंवर्टर, पानी की बोतलें, नमकीन की पेटियां सेमत करीब 70 हजार रुपये का सामान जल गया पीड़ित ने तहरीर दी है।