बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट और लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा रहे। उन्होंने 59 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षक अनुज कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला टेलर, मोबाइल रिपेयरिंग, घरेलू विद्युत उपकरणों की रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अनुज कुमार, अश्वनी दीक्षित, शालू, पूजा, विजय, अंशु, मोनिका, सागर, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो