फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, शॉपिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मम्मी ने शुरू की बच्चों के लिए शॉपिंग
विज्ञापन

मेरठ। 02 जुलाई से स्कूल शुरू हो रहे हैं। स्कूल खुलने का वक्त नजदीक आ रहा है मम्मियों की टेंशन बढ़ गई है। जो बच्चे पहले से स्कूल जाते हैं उनको होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क पूरा कराना है। मम्मियां बच्चों को होमवर्क, प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद कर रही हैं। जो बच्चे पहली बार स्कूल जाएंगे उनके लिए शॅापिंग चालू है। बच्चे को स्कूल में कोई परेशानी न हो इसलिए मम्मियां बच्चे का टिफिन, पानी की बोतल, पेंसिंल बॉक्स, कलरिंग बॉक्स, कलर्स से लेकर बैग्स की खरीदारी में व्यस्त हैं। इस सप्ताह में बच्चों के स्कूल बैग को तैयार करने से लेकर उनका रुटीन भी तय करना है। शहर के प्रमुख बाजार आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट व अन्य बाजारों की स्टेशनरी दुकानों पर इन दिनों स्कूल आयटम की खरीदारी हो रही है। स्टेशनरी बाजार में इस बार प्राकृतिक रंगों की विशेष मांग है। जो बच्चे को पसंद भी आए और आंखों को सुकून दे।

कार्टून केरेक्टर की विशेष मांग
बच्चों को अपनी चीजों में कार्टून केरेक्टर को देखना सबसे अच्छा लगता है। इस बार भी स्टेशनरी व स्कूल आयटम में बच्चों की पहली मांग हन्ना मोंटाना, पोकेमोन, डोरेमोन, भीम, रोबोट, स्पाइडरमैन, मिकीमाउस, एलिस, पोपाय, अर्ची आदि हैं। जिन्हें देखकर बच्चे खुश होते हैं। उनमें वो अपनी दुनिया को पाते हैं। दुकानों पर इन्हीं कार्टून वाले सामानों की मांग है। इनकी कीमत 50 रुपए से प्रारंभ होकर 500 रुपए तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक से अलग सॉफ्ट मेटेरियल, स्टील भी पसंद
बच्चों को प्लास्टिक वाले टिफिन,बोतल, पेंसिल बॉक्स चाहिए, लेकिन मम्मियों की पसंद हाइजीन वाले टिफिन बोतल हैं। मम्मियां स्टील के टिफिन, थर्मस लेना पसंद कर रही हैं। वहीं कंपास बॉक्स में सॉफ्ट मेटेरियल वाले पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी बॉक्स की मांग है। कंपास में ट्रिपल लेयर, फोर लेयर बॉक्स पहली पसंद है।

खास बातें:
- बाजार में वॉटर बॉटल, लंचबॉक्स, बैग्स में लुभा रहा ग्रीन
- इकोफ्रैंडली की ओर आकर्षित हो रहे बच्चे और मम्मियां
- 02 जुलाई से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें