दोघट (बागपत)। आर्य समाज मंदिर, निरपुड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें साधकों को योग का अभ्यास कराया । योग शिक्षक मास्टर राम कुमार आर्य ने कहा कि जिसकी दिनचर्या में योग शामिल हो गया, वह जीवन में निरोग ओर सुखी रहता है। संचालन मास्टर कुलदीप आर्य ने किया। इसमें डॉ. इकबाल सिंह, मास्टर जयपाल, वेद भरत, नैन सिंह आर्य, डॉ. श्योवीर, यशपाल, प्रताप सिंह, विक्रांत, राजेंद्र, पप्पू, विनोद, अंकित, दिवाकर, संजीव आदि रहे। कार्यक्रम के बाद पुरस्कार एवं प्रसाद बांटा। ब्यूरो