महिला वर्ग में मेरठ बना शतरंज चैंपियन
देहरादून। एलआईसी की 52वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कानपुर और महिला वर्ग में मेरठ चैंपियन बना।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में मेरठ मंडल की तनुजा कंसल विजेता रहीं। प्रादेशिक प्रबंधक एमआर शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक कार्मिक जगदीश सिंह पांगती ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। दून इकाई के अध्यक्ष मुकेश नौटियाल, हरीश सिंह, संजय पंडिता, गुरजीत सिंह, केएस चौहान, वीपीएस कपिल, जगदीश राम, पीके तिवारी, गिरीश भट्ट, दीप चंद समेत अन्य ने सहयोग दिया।
खास बातें:
एलआईसी की 52वीं उत्तर-मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन