राजेश मार्टिन बने प्रे ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष
- यूनिटी ऑफ इंडिया के अवार्ड से भी किया सम्मानित
कंकरखेड़ा। राजेश मार्टिन को प्रे ऑफ इंडिया संस्था ने समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के चलते संस्था का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश मार्टिन निवासी गांव जंगेठी ने बताया कि प्रे ऑफ इंडिया संस्था ने उनके द्वारा समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संस्था का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था के चेयरमैन अशोक जार्ज ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा है। इससे पहले 28 मई को राजेश मार्टिन को संस्था ने यूनिटी ऑफ इंडिया का अवार्ड देकर सम्मानित भी किया था। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गांव के लोगों ने राजेश मार्टिन को बधाइयां दी।