मेरठ। परतापुर के सोहरका गांव में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलते समय संविदा कर्मचारी तेजवीर सिंह अचानक लाइट आने पर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।