फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर क्रिकेट लीग में कैपरिवेट क्लब की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित समर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन कैपरिवेट क्लब ने जीत दर्ज की। कैपरिवेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में आठ विकेट पर 194 रनों का लक्ष्य रखा। रिजवान ने 85, अनमोल ने 30 रन बनाए। जिसके जवाब में करन क्रिकेट एकेडमी 24.1 ओवर में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। हरमीत सिंह ने 98, रिहान ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में फैज ने तीन व तनिष्क ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रिजवान व हरमीत सिंह रहे। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को नीलकंठ व किरेशन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें