बागपत। इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में कई विषयों की परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि प्रथम पाली में बीबीए, बीसीए की परीक्षा में 46-46 और बीए-एलएलबी की परीक्षा में 146 पंजीकृत थे। इसमें छह अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीए-एलएलबी की परीक्षा हुई, इसमें, 93 पंजीकृत थे और चार छात्र अनुपस्थित रहे। इसके आयोजन में सहायक केंद्र अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप यादव, योगेश सिंह, मनोज कुमार, चेतराम, ज्योति रानी, नेहा शर्मा का सहयोग रहा।
छपरौली कस्बे के श्री आसाराम दिगंबर जैन कॉलेज में बुधवार को तीन पाली में बीए की परीक्षा हुई। पंजीकृत 98 छात्राओं ने पांच अनुपस्थित रही। प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने बताया की प्रथम पाली 14 छात्राओं में से एक अनुपस्थित रही। दूसरी पाली 76 पंजीकृत छात्राओं में चार ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली सभी छात्राएं उपस्थित रही। इसमें फोजिया, रिजवान, रोशन आरा, रीता गर्ग, रश्मि अग्रवाल, डॉ. मोनिका का सहयोग रहा।