आज छह घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
गंगानगर। एम ब्लॉक में निर्माणाधीन 132 केवी उपकेंद्र पर लाइन मेंटीनेंस कार्य के चलते बुधवार को छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। गंगानगर उपखंड अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र में लाइन कार्य के चलते गंगानगर द्वितीय बिजलीघर, अमर बिहार से संबंध क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक लोग सुबह पानी व अन्य विद्युत संबंधी कार्यों को कर लें।