फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला चैपाल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला चौपाल का आयोजन
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नरहाड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं नारी उत्थान को लेकर अभियान चल रहा है। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला रानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि सुभारती विवि की डॉ. सारिका त्यागी रही। कार्यक्रम का संचालन सय्यारा बेगम ने किया। महिला चौपाल में अतिथियों व गांव की महिलाओं ने बालिका शिक्षा और नारी उत्थान पर विचार व्यक्त किए। डॉ. सारिका त्यागी ने समाज में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आह्वान किया लड़कों की तरह लड़कियों को भी खूब पढ़ाएं। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. आफरीन अलमास, अंजू शर्मा, रुबीना रहमान, मीनाक्षी मांगलिक, मैराज फातिमा, नजमुन्निसा, स्कूल की पुरातन छात्रा शहरीन ,संजू तथा गांव की कुछ महिलाओं को सम्मानित किया। प्रभा देवी, मतीन अंसारी, ऋषिपाल सिंह, याकूब अली, अंजुम सुहेल, नाहिद बेगम, गरिमा, अरोरा, विनीत कुमार, निशा नागर, मोनिका, बानो, अफसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें