फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भी पुलिसकर्मी नियम तोड़े उसी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शासन के निर्देश पर मंगलवार से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों व अधिकारियों के 152 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा यातायात नियम तोड़कर वाहन चलाने पर अभियान चलाया गया है। कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन के बाहर टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित और टीएसआई नदीम खान द्वारा चालान काटे गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से भी सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटा गया। कलक्ट्रेट के बाहर 32 चालान काटे गए। ये सभी सरकारी कर्मचारी हैं, जो बिना हेलमेट वाहन चलाते मिले। कई लोगों ने कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया। एसपी ट्रैफिक के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी नियम तोड़ता मिला तो सीधे चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें