स्व:वित्त पोषित कोर्सो के आवेदन 16 तक
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ स्ववित्त पोषित कोर्सों के परीक्षा फार्म अब ऑनलाइन 16 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं। 18 अप्रैल तक इन्हें कॉलेजों में जमा किया जा सकता है। कॉलेजों को नोमिनल रोल लिस्ट कैंपस में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। परीक्षा फार्म से संबंधित जानकारी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।