कुटी चौराहे के व्यापारियों में मचा हड़कंप
मेरठ। कुटी चौराहे पर आवासीय भूमि पर दुकान चला रहे व्यापारियों को कोर्ट से झटका मिला है। सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार के अनुसार हाईकोर्ट ने कुटी चौराहे मामले में आवास एवं विकास के पक्ष में मामला सुनाया है। जिसके बाद दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिसमें पंद्रह दिनों में दुकानें खाली कराने के निर्देश परिषद ने दिए है। ऐसे में दुकानदारों में हडकंप मचा हुआ है।
दुकानदार सनपत के नाम से नोटिस चस्पा किया है। जबकि सनपत की मौत के बाद बेटा महेंद्र का कब्जा है। वहीं कई अन्य दुकानदारों ने आवास एवं विकास के रवैये पर सवाल उठाए हैं। महेंद्र पुत्र छोटेलाल ने बताया उनके पिता करीब 47 साल से यहां दुकान चला रहे हैं। 47 साल तक व्यापार जमाने के बाद अब दुकानों को धवस्त कराने के आदेश समझ से परे हैं। उन्होंने कहा हाईकोर्ट के बाद उनके लिए सुप्रीम कोर्ट के रास्ते खुले हैं। दुकानदारों को कोई भी आंच आई तो वो आंदोलन करेंगे। व्यापारियों ने आवास एवं विकास अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है।
खास बातें:
व्यापारी बोले 47 सालों से कर रहे व्यापार