फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में पता चल गई इंटरनेट की अहमियत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में पता चल गई इंटरनेट की अहमियत
विज्ञापन

मेरठ। जिला प्रशासन द्वारा सोमवार रात से बंद कराई गई इंटरनेट सेवा 24 घंटे बाद मंगलवार देर रात चालू हुई। इंटरनेट बंद होने से दिन भर लोग परेशान रहे। ऑनलाइन वर्किंग पर भी काफी प्रभाव पड़ा। लोगों को एक ही दिन में अहसान हो गया कि ये सुविधा भी अब कितनी अहम होती जा रही है।
शहर में हुए उपद्रव के बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं मंगलवार दोपहर दो बजे तक के लिए बंद करा दी थी। लोग दोपहर दो बजे से इंतजार करते रहे और नेट सेवा रात 10 बजे के बाद ही पूरी तरह से शुरू हो पाई।
विज्ञापन

नहीं चली स्वाइप मशीनें
स्वाइप मशीनों में मोबाइल सिम के जरिए इंटरनेट चलता है। लेकिन इंटरनेट बंद होने से ये मशीनें भी ठप हो गई। शहर के कई मॉल्स में अधिकांश लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं। लेकिन मशीनें बंद होने से लोग परेशान रहे।
ट्रांसपोर्टर रहे परेशान
बहुत से ट्रांसपोर्टर और व्यापारी ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से पेट्रोल/डीजल डलवाते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं। लेकिन इंटरनेट बंद होने से उन्हें ऑनलाइन पेमेंट में परेशानी हुई।
पेटीएम भी नहीं चला
इंटरनेट सुविधा बंद होने से पेटीएम से भी लोगों का भुगतान नहीं हो सका। कुछ लोग दुकानों पर पेटीएम से ही भुगतान करते हैं। लेकिन मंगलवार को उन्हें कैश भुगतान करना पड़ा।
बैंक और सरकारी दफ्तरों पर असर नहीं
मोबाइल कंपनियों की ब्रॉडबैंड सेवाएं इस प्रतिबंध के दायरे में नही थी। बैंक और सरकारी दफ्तरों में काम रोजाना की तरह चलता रहा। एसबीआई ब्रांच में दोपहर को कुछ देर स्पीड धीमी रही। लेकिन काम बाधित नही हुआ। पासपोर्ट कार्यालय में भी काम चलता रहा।
शोपीस बने मोबाइल फोन
इंटरनेट सेवा बंद होने से मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए। दिन भर व्हाट्सएप और फेसबुक में व्यस्त रहने वाले अधिकांश युवा परेशान रहे। वह मोबाइल कंपनियों में कॉल कर पूछते रहे कि नेट कब चालू होगा।
विज्ञापन

कोट
मेरठ के अलावा आगरा और हापुड़ में भी प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं मंगलवार दोपहर दो बजे तक बंद कराई थीं। आगरा और हापुड़ में दो बजे से नेट चालू कर दिया गया था। लेकिन मेरठ जिला प्रशासन ने रात 10 बजे तक आदेश बढ़ा दिए थे। रात 10 बजे सेवा शुरू कर दी गई। -वीपी सिंह जनसंपर्क अधिकारी दूरसंचार निगम


खास बातें:
इंटरनेट सुविधा बंद होने से परेशान रहे लोग, नहीं हुआ ऑनलाइन भुगतान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें