फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू क्रान्ति दल का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गियां तोड़ने के विरोध में हिंदू क्रांति दल का धरना जारी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट क्षेत्र में गरीबों की झुग्गियां तोडे़ जाने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का सोफिया स्कूल के सामने मैदान पर शनिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिराज शर्मा ने कहा कि अभी तक सांसद व क्षेत्र विधायक धरनास्थल पर गरीब झोपड़ पट्टी वालों की पीड़ा सुनने के लिए नहीं आए। धरने पर बैठे लोगों ने मांग की है कि गरीब झोपड़ पट्टी वालों को उजड़ने से बचाया जाए और इनके साथ इंसाफ किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सभी लोग अनशन पर बैठने पर विवश होंगे। धरने पर विशाल राठौर, विजय सोनकर, राकेश कुमार, महेश, दिनेश कश्यप, श्रीराम, सुमन, ललिता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें