फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रुके नहीं, कैसे रुकेंगे ई रिक् शा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो रुके नहीं, कैसे रुकेंगे ई रिक्शा
विज्ञापन

मेरठ। नो टेंपो जोन में अभी भी ऑटोे जमकर दौड़ रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस एक अप्रैल से अवैध ई रिक्शा पर कैसे रोक लगाएगी। ट्रैफिक पुलिस जब भी अभियान चलती है तो एक सप्ताह या दस दिन में वह ठंडे बस्ते में चला जाता है।
कोर्ट के आदेश पर बेगमपुल बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कॉलेज गेट तक नो टेंपो जोन घोषित है। लेकिन यहां पूरी तरह से ऑटो बंद करने में ट्रैफिक पुलिस असफल साबित हुई है। एक जनवरी से नो टेंपो जोन में ई रिक्शा पर भी रोक लगाने की बात ट्रैफिक पुलिस ने कही थी। लेकिन ट्रैफिक का यह आदेश भी हवा में उड़ गया। अब ट्रैफिक पुलिस एक अप्रैल से अभियान चलाकर नो टेंपो जोन में ई रिक्शा पर भी रोक लगाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


रूट अभियान भी हवा में उड़ गया
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आरटीओ से करीब साढ़े चार हजार ई रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। जिन ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं है उन्हें अवैध की श्रेणी में रखा गया है। रजिस्ट्रेशन वाली ई रिक्शा के लिए रूट प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए थे। जो ई रिक्शा जिस एड्रेस पर ली गई है वही उसी क्षेत्र में चलेगी। सबसे ज्यादा 1300 ई रिक्शा लिसाड़ीगेट के पते पर रजिस्टर्ड हैं। वहीं ई रिक्शा चालक रूट नंबर ही नहीं लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


बंद हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि ई रिक्शा से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। अवैध ई रिक्शा के खिलाफ लगातार ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रूट प्लान के लिए ई रिक्शा चालकों को रूट भी दिए गए, लेकिन कुछ लोग मनमर्जी से ई रिक्शा चला रहे हैं। मंडलायुक्त की मीटिंग में भी रजिस्ट्रेशन बंद करने की बात कही गई थी। अब आरटीओ से ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें