फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला नंबर 210बी को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बंगला नंबर 210बी को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सांसद
मेरठ। बंगला नंबर 210 बी को लेकर बुधवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात की। उन्होंने 210बी से संबंधित समस्याओं को हल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रक्षा मंत्री से कहा कि छावनी क्षेत्र की भूमि की नीति जो अंतिम बार नौ फरवरी 1995 को संशोधित हुई थी, संसद द्वारा पारित छावनी अधिनियम 2006 के पूरी तरह से विरोधाभासी है। ऐसे में इसे सुसंगत और जनोपयोगी बनाया जाए जिससे छावनी बोर्ड के अनावश्यक मुकदमे समाप्त हो सकें। सांसद ने रक्षामंत्री को बताया कि बंगला नंबर 210 बी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रक्षा मंत्री ने प्राथमिकता के आधार समस्या का समाधान करने की बात कही है। बता दें कि कैंट बोर्ड ने नौ जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इस वजह से मौके पर मॉल का ग्राउंड फ्लोर का हिस्सा टूटने से रह गया था। कुछ माह पहले ग्राउंड फ्लोर की आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने 210बी को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
हाईकोर्ट दे चुका है ध्वस्त करने के आदेश
आठ दुकानों पर है व्यापारियों का कब्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें