फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ही लगा रहे राजस्व को चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ही लगा रहे राजस्व को चूना
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने समीक्षा बैठक में विभाग के राजस्व को चूना लगा रहे अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही छह सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
बृहस्पतिवार को एमडी आशुतोष निरंजन ने ऊर्जा भवन सभागार में कंपनी के सभी टेस्ट अनुभाग से जुड़े अधिकारियों और बिलिंग एजेंसियों की बैठक लेकर मीटरिंग और बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा की। सात घंटे से ज्यादा समय चली मैराथन बैठक में 25 किलोवाट और इससे ऊपर के कनेक्शनों की एमआरआई (मीटर रीडिंग इक्यूपमेंट) नहीं होने पर एमडी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चांदपुर के सहायक अभियंता (मीटर) विनोद कुमार, सहायक अभियंता (मीटर) मेरठ कैलाश चंद, सहायक अभियंता शामली अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (मीटर) मुजफ्फरनगर संजय निमेष, सहायक अभियंता खतौली भूपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता बुलंदशहर महेंद्र पाल को लोड बढ़ाने पर सीलिंग एडवाइस न करने एवं गलत एमएफ अंकित करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने 50 किलोवाट से ऊपर लोड वाले कनेक्शनों की डबल एमआरआई कराने एवं डबल मीटरिंग कराने के निर्देश दिए। बिलिंग कार्यदायी संस्था मैसर्स साईं कंप्यूटर्स को समय से रीडिंग लेकर बिल बनाने की हिदायत दी गई। एमडी ने कहा औचक निरीक्षण करने पर अगर खराब दिखाया गया मीटर सही मिला तो मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, एसई स्टोर जेके सिंह, राजीव जैन, आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें