फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण पर लांच किया कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ों से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को थापर नगर स्थित स्वस्ति क्रिएशन में कपड़ों का कलेक्शन लांच हुआ। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डॉटर इज इक्वल टू सन, हाथ में डिग्री पैरों में बंधन, उड़ने दो बढ़ने दो, आजाद हैं हम, प्लीज डोंट किल गर्ल चाइल्ड आदि का संदेश दिया। फैशन डिजायनर निधि जैन ने बताया महिला सशक्तिकरण क ा संदेश कुर्ता, साड़ी, दुपट्टों व डिजायनर ड्रेस के जरिये देने का प्रयास किया है। महिलाएं हर क्षेत्र में अब तरक्की कर रही हैं। इसलिए यह कलेक्शन लेट देम ग्रो लांच किया है। इसमें कलमकारी, फुलकारी, काथा, बाघा प्रिंट, महेश्वरी व चंदेरी आदि में कपड़े निकाले हैं। इस अवसर पर रीनू, शिवानी, रुबी रस्तोगी, अंजली त्रिपाठी, अंजली शम्रा व रश्मि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


होटलों, ब्यूटी पार्लर, दुकानों पर मिलेगी छूट
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में कई आयोजन होंगे। सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं में सम्मान समारोहों का आयोजन है। व्यापारियों ने अपने स्तर पर छूट व स्कीम भी निकाली है। कंट्री इन होटल दिल्ली रोड में महिला दिवस पर विशेष डिनर का अरेंजमेंट है। महिलाओं के लिए छूट भी रखी है। ब्यूटी पार्लर ने भी स्पेशल ब्यूटी ट्रीटमेंट पैकेज लांच किए हैं। बुटीक्स पर एक दिन की स्कीम निकाली है। पर्सनैलिटी डेवलनपमेंट के लिए ग्रूमिंग क्लासेस में महिलाओं के लिए विशेष सेशन रखा गया है। आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट में कपड़ों की दुकानों पर विशेष छूट स्कीम लांच की है। विद्या नॉलेज पार्क में सम्मान समारोह है। इनरव्हील क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित है। वीकमिट सोसायटी की ओर से मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह होगा। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति सम्मान व कवि सम्मेलन का आयोजन है। मेडिकल के आशा ज्योति केंद्र में सम्मान समारोह होगा।
विज्ञापन


खास बातें:
स्वस्ति क्रिएशन में लांच हुआ महिला दिवस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें