फ्लैक्स नहीं हटे तो समागम का करेंगे विरोध
मेरठ। सपा के अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया के नेतृत्व में मंगलवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि आरएसएस का 25 फरवरी को जागृति विहार एक्सटेंशन में राष्ट्रोदय समागम हो रहा है। इसके पूरे शहर में फ्लैक्स लगाए गए हैं, जिस पर कुछ अपमानजनक शब्दों को लिखा गया है। इससे वाल्मीकि समाज में रोष है। अयोध्या में वाल्मीकि मंदिर बनवाया जाए। अगर पूरे शहर में फ्लैक्स नहीं हटवाए गए तो 25 फरवरी को राष्ट्रोदय समागम का घोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान दीपक पार्चा, अमित बैनीवाल, अमित जाटव, पुलकित, अंशुल चौहान, रवित्र धवन, अभिषेक धीगान, चरण सिंह वीरदी, दिनेश कौरी आदि मौजूद रहे।