फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय समागम ने बदली जागृति विहार की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रोदय समागम ने बदली जागृति विहार की सूरत
विज्ञापन

मेरठ। आवास एवं विकास की जागृति विहार विस्तार योजना की आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम ने सूरत बदल दी है। जहां आवास एवं विकास परिषद विस्तार योजना को कामयाब करने की जुगत में लग रहा है। वहीं आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर विस्तार योजना में निर्माण कार्यों की तेजी ने विभाग की उम्मीदें को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

योजना में खाली पड़ी चार सौ एकड़ भूमि पर ले आउट के अनुसार अधिकतर सड़कों को तैयार करा दिया गया है। जबकि सीवर लाइन, पानी पाइप लाइन और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। लंबित पड़े कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी लगवा दी गई है। राष्ट्रोदय समागम से पहले विस्तार योजना की सूरत एकदम बदल गई है। समागम के बहाने विस्तार योजना में 60 प्रतिशत विकास कार्य करा दिये गये हैं। आवास एवं विकास द्वारा समागम के बाद भूखंड आवंटन प्रक्रिया लागू की जाएगी। विभाग की 128, 144 मीटर भूखंड और डूप्लेक्स आवंटन करने की योजना है। इसमें आवास एवं विकास लखनऊ मुख्यालय से हरी झंडी मिलनी बाकी है। विभाग द्वारा भूखंडों रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रस्ताव लखनऊ भेजा जा चुका है। अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया जागृति विहार विस्तार योजना में विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। कुछ कार्य समागम के बाद पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें