फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंपो से दिए 14 हजार कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत पीवीवीएनएल के सभी 14 जिलों में लगाए गए मेगा कैंपों के जरिये 13 हजार 254 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि शनिवार को करीब 464 बिजलीघरों पर मेगा कैंप आयोजित किए गए थे। इस दौरान गैर बीपीएल श्रेणी के 10 हजार 832 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। बाकी बीपीएल उपभोक्ताओं को 2372 कनेक्शन मिले। बीपीएल उपभोक्ताओं के कनेक्शन निशुल्क दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें एक मुफ्त किट भी दी जा रही है, जिसमें एक सर्विस केबल, मीटर, 9 वाट का एक एलईडी बल्ब, दो स्विच व एक सॉकेट शामिल है। अन्य उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 10 आसान मासिक किस्तों में कनेक्शन मिल रहा है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें