मेरठ। डॉ. एसकेगर्ग को मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल बनाया गया है। इससे पहले वे एक बार कार्यवाहक प्राचार्य रह चुके हैं। इससे पहले वे आगरा मेडिकल कॉलेज के भी प्रिंसिपल रह चुके हैं।
इस साल मई माह में डॉ. केके गुप्ता के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक बनाए जाने के बाद से मेडिकल कॉलेज में यह पूर्णकालिक पद खाली चल रहा था। इस पर कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती थी। इन दिनों डॉ. कीर्ति दूबे प्राचार्य का कार्यभार देख रही थीं। प्राचार्य के लिए पिछले दिनों लखनऊ में डॉ. एसके गर्ग के अलावा डॉ. कीर्ति दूबे, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. अभिलाषा गुप्ता और डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने प्रजेंटेशन भी दिया था। वरिष्ठता के हिसाब से डॉ. एसके गर्ग को चुना गया है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तीय या सेवा लाभ देय नहीं होगा। वहीं, डॉ. कीर्ति दूबे अब अपनी पूर्व तैनाती के पद आचार्य आब्स एंड गायनी के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगी। गौरतलब है कि पिछले कई माह से प्राचार्य को लेकर खींचतान चल रही थी। मेडिकल कॉलेज में दो ग्रुप बन गए थे। मेडिकल कॉलेज के डॉ. अरविंद त्रिवेदी मेफ्रोलॉजी विभाग में आचार्य थे। इन्हें सहारनपुर का कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।