सेंट थॉमस में बच्चों ने मनाया क्रिसमस
मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को क्रिसमस समारोह मनाया गया। शुभारंभ प्रिंसिपल ए. डीन ने किया। बच्चों ने सुंदर कैरल्स गाए। स्कूल में क्रिसमस मेला भी लगाया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय में 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक क्रिसमस का अवकाश रहेगा। बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। आर. विल्सन, माइकल एंथोनी, शुभ्रा लायल, डिसिप्लिन कमेटी पवन मोहन, जुनेजा व राजकुमार इनोसेंट ने योगदान दिया। बच्चों के लिए झूले व मिकी माउस झूला लगाया गया।