मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सीसीएसयू द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विनियमितिकरण के संबंध में दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में शासन से शिकायत करने का निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन के अनुसार रवींद्रपुरी नया बाजार में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रभु दयाल बाल्मीकि, मोनिंदर सूद, सुभाष चांवरिया, दिनेश चौहान, महिपाल बाल्मीकि, कैलाश चंद गहलोत, अशोक सागर, मुकुल गहलोत आदि मौजूद रहे।