पारा गिरने के साथ जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में काफी तादाद में इससे पीड़ितमरीज आ रहे हैं। पिछले दो दिन से दोनों अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी है। साढ़े चार हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं।
दरअसल, 21 नवंबर को स्टाफ चुनावी ड्यूटी में गया हुआ था। 22 को निकाय चुनाव के लिए मतदान था। 23 को शहीदी दिवस की छुट्टी थी। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी साढ़े चार हजार के पार रही। शुक्रवार को दोनों अस्पताल में 4891 मरीज पहुंचे थे। वहीं, शनिवार को अमूमन चार हजार से कम रहने वाले मरीजों की संख्या भी दोनों अस्पतालों में 4550 थी।
चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हें ठंड से बचाएं, नहीं तो निमोनिया, खांसी और जुकाम हो सकता है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों के लिए भी सावधानी की जरूरत है। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि खांसी, गले में जकड़न और जुकाम केमरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं। इनमें काफी तादाद में बच्चे और महिलाएं भी हैं।
12 सैंपल निकले नेगेटिव
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में शनिवार को डेंगू से संबंधित 12 सैंपल की जांच की गई, मगर सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। यानि एक भी मरीज को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू अब काफी कम हो गया है। जल्द ही पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
मुख्य बातें
जुकाम और खांसी के बढ़ रहे मरीज
चिकित्सक बच्चों का खास ख्याल रखने की दे रहे सलाह
फोटो