मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती समारोह हुआ। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी, राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ से चारु प्रज्ञा एवं दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विचार व्यक्त किए।
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह से जुड़े साहित्य को पढ़कर उससे सीख लेनी चाहिए। अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को समझना भी बेहद जरूरी है। सौरभ चौधरी ने भगत सिंह के बलिदान व देशप्रेम पर विचार रखे। चारु प्रज्ञा ने भगत सिंह के कारावास अवधि पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता धर्मेंद्र भारद्वाज और संचालन अनिल तोमर ने किया। आशीष प्रताप, विवेक वाजपेयी, ललित मोरल, प्रवीण भड़ाना, गुड्डू चपराना, आयुष चपराना, अंकित चौधरी, अमित बड़ौली, विराट चौधरी, भानू चौधरी, कुक्कू चौधरी, सौरभ तोमर, रविंद्र अहलावत, नीरज मलिक, भरतवीर डोयला व हंस चौधरी आदि मौजूद रहे।
- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सीसीएसयू में हुई गोष्ठी