कंकरखेड़ा। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बटजेवरा गांव स्थित बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जेई को बंधक भी बना लिया गया। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो हाईवे जाम किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी के नेतृत्व में किसान सरधना रोड स्थित बटजेवरा बिजलीघर पर पहुंचे। किसानों ने वहां पर मौजूद जेई को बंधक बनाकर धरनास्थल पर बैठा लिया। धरने की अध्यक्षता हरेंद्र जॉली ने की और संचालन दिनेश प्रधान ने किया। इस दौरान सत्यवीर जंगेठी ने कहा कि सीएम आदित्य नाथ योगी ने निर्देश दिए हैं कि देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन देहात में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इस दौरान जर्जर तार, ट्रांसफार्मर के अलावा करीब एक दर्जन मांगे रखीं। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर रविंद्र दौरालिया, हरेंद्र जानी, चौ. गजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, अजय बहादुर, जगवीर सिंह, सुरेश मैनेजर, हरदन सिंह, जल सिंह, नवाब ललसाना, प्रमोद मास्टर, ओमवीर सिंह, सतवीर फौजी, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बात
बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने किया बटजेवरा गांव के बिजलीघर पर हंगामा