निरपुड़ा को किया जाएगा ओडीएफ
दोघट (बागपत)। ग्राम प्रधान पुत्र निश्चय राणा ने बताया दिसंबर तक गांव में ओडीएफ कराया जाएगा। पूरे गांव का सर्वे कराया । इसमें 460 घरों में शौचालय नहीं है और वे खुले में शौच जाते हैं। जैसे ही धन उपलब्ध हो जाएगा, इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गांव में जल भराव की समस्या को देखकर तालाबों की खुदाई का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेजा है। एक तालाब स्वीकृत हुआ है। उसे भी जल्दी खुदवाने का प्रयास किया जाएगा। भड़ल-निरपुड़ा मार्ग से मुख्य बाजार तक मुख्य मार्ग का जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा।