स्वाइन फ्लू के 27 नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू के 27 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 17 मेरठ के हैं। जिले में अब तक 344 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से बृहस्पतिवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ के अजय वशिष्ठ, सीता देवी, छह माह की भावी, मीरा देवी, सृष्टि, जिहांशी, तीन वर्षीय अर्पण, साढ़े चार साल का युवराज, शरबती देवी, शिव शंकर, विनेश, नीरज, जिया, विकल्प, शाहजेब, किरन और नूर निशा हैं। इनके अलावा विजय सिंह और महेंद्र सिंह निवासी अमरोहा, पूजा निवासी गौतमबुद्धनगर, गोविंद निवासी शामली, बीनू निवासी गाजियाबाद, सुधीर कुमार निवासी शामली, एक वर्षीय कार्तिक निवासी बागपत, राजेंद्र अग्रवाल निवासी उत्तराखंड, जोगेंद्र कुमार और साढ़े चार वर्षीय गुरुवीर सिंह निवासी मुजफ्फरनगर हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक 1165 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें 459 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।